Winter Skin Care: सर्दियों में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि ठंड के मौसम में स्किन जल्दी ड्राई और डल हो जाती है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शिरीन के अनुसार, ठंड में सबसे बड़ी गलती होती है स्किन मॉइश्चराइजिंग को नजरअंदाज करना। नहाने के तुरंत बाद अच्छा मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है ताकि त्वचा में नमी बनी रहे। साथ ही, सर्दियों में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल न भूलें, क्योंकि सूरज की हानिकारक किरणें ठंड के मौसम में भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। होंठों का ख्याल रखना भी जरूरी है, इसके लिए हाइड्रेटिंग लिप बाम का इस्तेमाल करें।
इसके अलावा, सर्दियों में कुछ गलतियां आपकी स्किन को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। ठंड के कारण अक्सर लोग पानी पीना कम कर देते हैं, जिससे स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है। साथ ही, गर्म पानी से बार-बार नहाना स्किन की नैचुरल ऑयल को खत्म कर सकता है। हफ्ते में एक बार हल्के एक्सफोलिएशन से डेड स्किन हटाना भी जरूरी है। डॉ. शिरीन का कहना है कि सर्दियों में ऑयल-बेस्ड स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखते हैं। सही स्किन केयर रूटीन और थोड़ी एक्स्ट्रा केयर के साथ आप सर्दियों में भी अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.