Nipah Zika Chandipura Virus: जानें किस वायरस से है आपको ज़्यादा खतरा? ये हैं इनके लक्षण

WHO के मुताबिक, जीका वायरस एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है....जिससे डेंगू, चिकनगुनिया और येलो फीवर भी होने का खतरा रहता है

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 24, 2024 10:37 AM IST

Nipah Zika Chandipura Virus:  इन दिनों कई जगहों पर वायरस का खतरा बढ़ गया है। जहां एक तरफ केरल में निपाह, तो वहीं गुजरात में चांदीपुरा और तीसरी तरफ महाराष्ट्र में जीका वायरस। आपको जानकर हैरानी होगी की गुजरात में चांदीपुरा वायरस से अब तक 27 मौतें हो चुकी हैं वहीं केरल में निपाह वायरस से एक 14 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि महाराष्ट्र में जीका वायरस के 28 केस मिल चुके हैं। ऐसे में तीन राज्यों में तीन अलग-अलग वायरस को लेकर केंद्र की हेल्थ एजेंसी भी अलर्ट हो गई हैं। अब सबाव ये उठता है की ऐसे में आइए जानते हैं आखिर ये तीनों वायरस क्या हैं और कितना खतरनाक है ये