Anushka Virat Fitness Secrets: अनुष्का शर्मा के साथ जिम में पसीना बहाते नजर आए विराट कोहली- Watch Video

Virat Anushka Fitness: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पुणे में खेला जाएगा और इस मुकाबले के लिए विराट और उनकी टीम पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है।

Published by Mini Dewan |Published : May 6, 2022 10:46 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विराट कोहली का फिटनेस मंत्र कौन नहीं जानता। खेल के साथ-साथ फिटनेस और डाइट के लिए भी विराट कोहली के दुनिया भर में करोड़ो फैेंस हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से विराट मैदान में अपने बल्ले का कमाल दिखाने में नाकामयाब हो रहे थे लेकिन वो मैच की तैयारी करने में कभी नहीं चूकते हैं। विराट सिर्फ मैदान में ही नहीं बल्कि जिम में भी कड़ा अभ्यास करते हैं और जमकर पसीना बहाते हैं। कोहली अक्सर ही एक्सरसाइज (Virat Kohli Exercise) करते हुए कोई ना कोई पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट या ट्विटर पर डालते रहते हैं। लेकिन इस बार का कोहली का फिटनेस पोस्ट कुछ अलग है क्योंकि इस बार जिम में उनका साथी कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हैं।

बात अगर अनुष्का की फिटनेस (Anushka Sharma Fitness Tips) की करें तो ये एक्ट्रेस भी अपनी हेल्थ का पूरा ख्याल रखती हैं। इसलिए विराट के साथ उनको भी जिम में पसीना बहाते हुए स्पॉट किया जा सकता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर ही रिलेशनशिप गोल्स सेट करते नजर आते हैं और अब एक साथ जिम करके उन्होंने एक और नया रिलेशनशिप गोल सेट किया है।

TRENDING NOW

फिटनेस वीडियोView More

ब्यूटी वीडियोView More

डिज़ीज़ वीडियोView More

सेक्‍सुअल हेल्थ वीडियोView More

प्रेगनेंसी वीडियोView More

Health Calculator

लेटेस्‍ट आर्टिकल्‍स

कौन से मौसम में कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए? बात रही हैं शेफ पंकज भदौदिया

पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि मौसम के हिसाब से किस आटे की रोटी खानी चाहिए और इससे शरीर को क्या-क्या फायदा मिलता है।

सर्दियों में बालों की खोई चमक को कैसे वापस लाएं? जानें, 3 आसान तरीके, जिनसे बाल होंगे सिल्की

Winter hair care routine : अगर आप रूखे-बेजान बालों से परेशान हो चुके हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से सिल्की एंड शाइनी हेयर पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

शादियों के मौसम में क्यों बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा? डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके

Food Poisoning And Wedding Season | जब भी शादियों का मौसम आता है, तो कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, जिनके बारे में डॉक्टर कहते हैं कि उन्हें नजरअंदाज न करें और बचाव के तरीके अपनाएं।

किन लोगों को अंडा नहीं खाना चाहिए? जानें, रोज कितने अंडे खाना है सुरक्षित

Who should not eat eggs : सर्दियों में वैसे तो शरीर को गर्माहट देने के लिए अंडे का सेवन फायदेमंद होता है। हालांकि, कुछ परिस्थतियों में अंडे खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए आपको बताते हैं।

चेहरे पर दिखने वाले ये 4 लक्षण हो सकते हैं फैटी लिवर के लक्षण, ड्रिंक करने वाले जरूर दें ध्यान

Fatty Liver ke Lakshan | फैटी लिवर की समय पर पहचान करके उसका इलाज करना कई गंभीर समस्याएं होने से बचा सकता है। इस लेख में हम आपको चेहरे पर दिखने वाले फैटी लिवर के कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में आपको बताएंगे।

छाती में जमा बलगम और सूखी खांसी कैसे ठीक होगी? 1 नुस्खा दिलाएंगा इस समस्या से छुटकारा

Balgam Or Khansi Thik Karne Ka Tarika: अगर आपको सूखी खांसी के साथ छाती में बलगम जमा हुआ है तो फिक्र न करें। सालों पुराना यह देसी नुस्खा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।