By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 30, 2024 12:27 PM IST
Zombie Virus: हाल ही में वैज्ञानिकों ने 'जॉम्बी वायरस' को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। जी हां, कई हजार साल पुराने एक वायरस के फिर से बाहर आने का खतरा बढ़ गया है. वैज्ञानिकों ने आर्कटिक की बर्फ में हजारों सालों से दबे जॉम्बी वायरस के फिर से बाहर आने की चेतावनी जारी की है. वैज्ञानिकों ने कहा है कि बीते कुछ सालों से आर्कटिक की बर्फ पिघल रही है.
ग्लोबल वार्मिंग की वजह से तापमान बढ़ रहा है
ऐसे में जॉम्बी वायरस बाहर आ सकते हैं. ऐसे में अगर ये वायरस बाहर आ गया तो दुनियाभर के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. चूंकि बीते कुछ सालों से ग्लोबल वार्मिंग की वजह से तापमान बढ़ रहा है और बर्फ पिघल रही है तो इससे वायरस के बाहर आने का रिस्क है. वैज्ञानिकों ने कुछ साल पहले सैंपल लिए थे. इसकी रिसर्च में पता चला है कि आर्कटिक के बर्फ में मौजूद वायरस कई हजार सालों से बर्फ के नीचे जमा हैं.
क्या दुनिया के लिए है खतरा?
महामारी विशेषज्ञ बताते हैं कि बीते कुछ सालों से अलग-अलग वायरस को लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ी गई है. इसी वजह से कुछ नए और पुराने वायरस की जानकारी मिल रही हैं. यह भी एक चिंता की बात है कि कई इलाकों में बर्फ पिघल रही है और अगर वहां कोई वायरस मौजूद है तो ये फैल भी सकता है, रिपोर्ट की मानें तो ये वायरस निकल कर सेहत के लिए बेहद गंभीर स्थिति बना सकते हैं।
ऐसे में कहा जा रहा है की इस तरह के वायरस के संक्रमण की रोकथाम की जाए और वायरस के किसी भी सैंपल के साथ छेड़छाड़ न हो. अगर इसपर रिसर्च के लिए कुछ होगा तो वायरस के फैलने का खतरा बना रहता है.