By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : July 30, 2023 7:39 PM IST
Momo's Side Effect: बारिश में गर्मागर्म मोमोज का स्वाद अच्छा लगता है, लेकिन इससे सेहत को गंभीर नुकसान भी हो सकता है। दरअसल मोमोज की स्टफिंग बनाने के लिए सब्जियों का इस्तेमाल होता है, खासकर इसमें पत्तागोभी डाली जाती है, जो की खतरनाक साबित हो सकती हैं।
इनमें टेपवर्म पाए जाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बारिश के दिनों में पत्तागोभी में ज्यादा किड़े पाए जाते हैं। अगर इन्हें सही तरह से पकाया ना जाए तो ये टेपवर्म दिमाग तक पहुंच सकते हैं, ये कीड़े आपकी लाइफ के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इसलिए सावधान रहना बहुत जरूरी है।
टेस्टी चटनी सेहत के लिए खराब
इसके अलवा मोमोज के साथ जो तीखी चटनी सर्व की जाती है। अक्सर ये लाल मिर्च पाउडर अच्छी क्वालिटी की नहीं होती है। वहीं मसालेदार चटनी खाने से कुछ लोगों को बवासीर की समस्या भी हो सकती है।
हो सकती हैं ये समस्याएं
मोमोज गंभीर परेशानियों का कारण है। इससे न केवल मोटापा बढ़ता है, बल्कि नसों से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। वहीं इसे खाने के बाद पसीना आना, सीने में दर्द, nausea और घबराहट जैसी कई परेशानियां भी होती हैं। ऐसे में कोशिश करें की आप मोमोज ना खाएं