By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : June 1, 2023 6:04 PM IST
Milk Day 2023: दूध को कैल्शियम का पावर हाउस यूं ही नहीं कहा जाता। दूध सिर्फ हड्डियों और दांतों को ही मजबूत नहीं करता है, बल्कि muscles की मजबूती, नर्व फंक्शन और हार्ट बीट्स को कंट्रोल करने में भी इसका बड़ा रोल होता है. क्या आप जानते है कैल्शियम की कमी से ही ऑस्टियोपीनिया, ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का रिस्क बढ़ जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, 100 मिली. दूध में 128.9 mg कैल्शियम होता है और क्या-क्या फायदे हैं दूध पीने के लिए चलिए जानते हैं
घटाता है हाई बीपी का रिस्क
दूध में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और बायोएक्टिव पेप्टाइड्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हाई बीपी के रिस्क को कम करते हैं.
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
दूध में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है. ऐसे में ये डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छी डाइट है। डायबिटीज के मरीज अगर बादाम वाला दूध पीएं तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं.
वजन घटाने में मददगार
अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो बिना मलाई वाला दूध पीएं. इसे पीने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा. ऐसे में आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं.