World Heart Day 2023: Heart को Healthy रखने के लिए अपनी Diet के साथ इन चीजों पर दें ध्यान

खराब लाइफस्टाइल जिसमें एक्सरसाइज का न होना, चीनी से भरपूर अस्वस्थ डाइट लेना और तनाव हमारे दिल को काफी नुकसान पहुंचा देते हैं।हार्ट अटैक को मेडिकल भाषा में मायोकार्डियल इंफार्क्शन (Myocardial Infarction) कहते हैं।

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : September 29, 2023 11:24 AM IST

Healthy Heart Tips: दिल की सेहत को नुकसान पहुंचने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और इसी वजह से आज उम्रदराज लोगों के साथ नौजवानों में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। खराब लाइफस्टाइल जिसमें एक्सरसाइज का न होना, चीनी से भरपूर अस्वस्थ डाइट लेना और तनाव हमारे दिल को काफी नुकसान पहुंचा देते हैं।हार्ट अटैक को मेडिकल भाषा में मायोकार्डियल इंफार्क्शन (Myocardial Infarction) कहते हैं। जब दिल की मांसपेशियों को उचित मात्रा में खून नहीं मिल पाता है, तो हार्ट अटैक आता है। दिल की मांसपेशियों तक खून की सप्लाई को दोबारा बहाल करने में जितना ज्यादा वक्त लगेगा, दिल की मांसपेशियों को उतना ही ज्यादा नुकसान पहुंचेगा और मरीज के लिए खतरा भी उतना ही ज्यादा बढ़ जाएगा।

Related Videos

Related News