By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Winter Pregnancy Tips: ठंड में बच्चों, बुजुर्गों के अलावा प्रेगनेंट महिलाओं को भी अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि गर्भावस्था में महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे वे कई प्रकार की बीमारियों का शिकार हो सकती हैं. ऐसे में बचाव करना जरूरी है.
खानपान का ध्यान रखें
कोशिश करें कि खाने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और विटामिन शामिल हो. शरीर में आयरन की मात्रा भी ठीक रखनी जरूरी है. कई बार ठंड के मौसम में स्ट्रीट फूड खाने का मन होता है, लेकिन इससे बचना चाहिए. ऐसा खाना बिलकुल न खाएं जिसमें तेल ज्यादा हो....ये शरीर में कई बीमारियों को बढ़ा सकता है
ज्यादा कपड़ों से शरीर को कवर न करें
सर्दियों के मौसम में कई बार महिलाएं शरीर को कवर करके रखती हैं. लेकिन ज्यादा कपड़े पहनने से भी काफी नुकसान हो सकता है. कई बार जरूरत से ज्यादा कपड़ो से शरीर को कवर करने से ब्लड सर्कुलेशन काफी प्रभावित हो सकता है. इससे गर्भवस्था में महिलाओं को शरीर में सूजन आने की दिक्कत हो सकती है. इससे बीपी भी बढ़ सकता है.
पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं को शरीर को हाइड्रेट रखना काफी जरूरी है. पानी की कमी से मां और बच्चों दोनों को नुकसान हो सकता है. दिन में कम से कम छह से सात गिलास पानी पीने की कोशिश करें. ठंडा पानी पीने से बचें और हल्का गुनगुना पानी पीए.
इन बातों का भी रखें ध्यान
अपने शरीर की सफाई रखें
मौसमी सब्जियों का सेवन करें
पूरी नींद लें
मानसिक तनाव न लें
बिना वजह किसी दवा का सेवन न करें