Winter Headache Home Remedies: जानें सर्दी में सिर दर्द भगाने के देसी नुस्खा

ठंड में जब भी सिरदर्द करे तो गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करें. हेडेक होने पर चाय या कॉफी पीना फायदेमंद हो सकता है. कैफीन के सेवन से मस्तिष्क को आराम मिलने की उम्मीद रहती है.

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 20, 2024 1:24 PM IST

Winter Headache Home Remedies:  विंटर हेडेक तब होता है, जब तापमान कम होने पर मस्तिष्क के नसों पर प्रभाव पड़ता है. इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होती है. ऐसे में आइए जानते हैं सर्दियों में हेडेक से बचने के घरेलू उपाय

गर्म चीजों का करें सेवन

ठंड में जब भी सिरदर्द करे तो गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करें. हेडेक होने पर चाय या कॉफी पीना फायदेमंद हो सकता है. कैफीन के सेवन से मस्तिष्क को आराम मिलने की उम्मीद रहती है.

सिर की मालिश करें

सर्दियों में सिरदर्द की समस्या होने पर गुनगुने तेल से सिर की मालिश करें. इससे मस्तिष्क के नसों को मिलता है आराम मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन सही होता है.

फुल रेस्ट करें

ठंड के मौसम में जब भी सिर में तेज दर्द हो, तब कुछ देर तक आराम करें. अच्छी नींद आने से मस्तिष्क को आराम मिलता है और सिरदर्द की समस्या दूर होती है.

हर्बल चाय पिएं

हर्बल चाय भी सिरदर्द से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है. ठंड में हेडेक से तुरंत आराम पाने के लिए तुलसी, अदरक, काली मिर्च और दालचीनी से चाय बनाकर पीना फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द से राहत दिलाने का करे काम

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध भी ठंड में सिरदर्द की समस्या से छुटकारा दिलाए हल्दी दूध का काम करता है. हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण होते हैं, जो सिरदर्द को दूर करने का काम कर सकते हैं. इससे दिमाग को भी आराम मिलता है. थोड़ी देर धूप में बैठना भी आरामदायक हो सकता है.

Related News