By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : August 11, 2023 9:25 PM IST
Body Lotion Benefits: क्या आप जानते हैं स्किनकेयर के लिए आपको एक अच्छे बॉडी लोशन की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। जिससे त्वचा की प्राकृतिक नमी को बरकरार रख सकते हैं। और इसलिए बॉडी लोशन जरूरी भी है आपकी स्किन के लिए। चलिए जानते हैं आज की इस वीडियो में बॉडी लोशन के क्या हैं और भी फायदे।
धूप से बचाये
बॉडी लोशन का रेगुलर इस्तेमाल हमारी स्किन को नमी तो देता ही है साथ में इसे धूप में इस्तेमाल करने पर ये हमारी स्किन को पोषण भी देता है। आजकल बाज़ार में यूवी किरणों से बचने के लिए SPF प्रोटेक्शन बॉडी लोशन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्किन बनेगी चमकदार
स्किन की चमक बरकरार रखने के लिए एक अच्छे बॉडी लोशन का इस्तेमाल करना जरुरी है। बॉडी लोशन के रेगुलर इस्तेमाल से त्वचा की नमी को किसी भी तरह का नुक्सान नहीं होता है। जब त्वचा अपनी नमी बनाये रखती है तो इसकी चमक बरकरार रहती है।
कब करें इसका इस्तेमाल?
वैसे तो अपनी त्वचा की जरुरत के मुताबिक आप कभी भी बॉडी लोशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे अप्लाई करने का सबसे अच्छा समय है नहाने के ठीक बाद । इस समय हमारा शरीर पूरी तरह से नम होता है, और ऐसे में बॉडी लोशन का इस्तेमाल करने से हमारे शरीर की नमी लॉक हो जाती है यानी की इस समय इस्तेमाल किया हुआ बॉडी लोशन शरीर पर काफी देर तक टिका रहता है।