By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : September 12, 2023 5:57 PM IST
Diabetes Dry Fruits: डायबिटीज के मरीज को अपनी डाइट का सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए. अगर अच्छी डाइट नहीं लेंगे तो शरीर में कमजोरी आने लगती है. ऐसे में खुद को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए ड्राईफ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करें। हालांकि सभी ड्राईफ्रूट्स डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं. कई ऐसे ड्राईफ्रूट्स हैं जिन्हें खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है.
डायबिटीज में कौन से ड्राईफ्रूट्स खाने चाहिए
अखरोट
बता दें, अखरोट विटामिन-ई से भरपूर और कैलोरी में लो होता है. इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है. कई रिसर्च में ये पाया गया है कि मुट्ठी भर अखरोट खाने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है.
बादाम
बादाम बहुत फायदेमंद होते हैं. इससे शरीर में इंसुलिन बनने लगता है, जिससे ब्ल्ड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. डायबिटीज के मरीज को रोजाना भीगे हुए बादाम खाने चाहिए.
काजू
काजू खाने से भी ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है. इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. काजू डायबिटीज के मरीज को खाने चाहिए. इससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
पिस्ता
डायबिटीज के मरीज को रोजाना पिस्ता जरूर खाने चाहिए. पिस्ता में भरपूर फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम पाया जाता है. ये सभी तत्व शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं.
डायबिटीज में कौन से ड्राईफ्रूट्स नहीं खाने चाहिए
डायबिटीज के मरीज को ज्यादा मात्रा में किशमिश नहीं खानी चाहिए. किशमिश की मिठास से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है. वहीं अंजीर खाने से भी बचना चाहिए. डायबिटीज के मरीज को छुआरा और खजूर भी नहीं खाना चाहिए. बता दें, ये सभी ड्राई फ्रूट्स मीठे होते हैं. इनसे ब्लड शुगर बढ़ सकता है.