Alien Virus और Bacteria से क्या धरती को है खतरा? जानें पूरा मामला

अमेरिका में इधर विब्रियो वल्निफिकस नाम के बैक्टीरिया की वजह से 3 जानें चली गईं. इनमें से दो लोगों को समुद्री तैराकी के बाद संक्रमण हुआ था, जबकि एक ने कच्चा सी-फूड खाया था. बेहद तेजी से फैले इंफेक्शन और मौत के बाद प्रभावित राज्यों ने समुद्र में तैरने और सी-फूड को लेकर अलर्ट जारी कर दिया.

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : August 22, 2023 10:39 PM IST

Alien Virus &Bacteria: कोविड की मार झेलने के बाद अब अमेरिका में एक बार फिर से डर फैला हुआ है. इस बार हमला वायरस की बजाए बैक्टीरिया का है, जिसे मांस खाने वाला बैक्टीरिया भी कहा जा रहा है. वैसे वायरस और बैक्टीरिया सिर्फ धरती पर नहीं पनपते, बल्कि अंतरिक्ष से भी रोज करोड़ों जर्म्स धरती तक पहुंच रहे हैं।ऐसे में ये सवाल उठता है की आखिर ये एलियन वायरस-बैक्टीरिया है क्या ?

दरअसल अमेरिका में इधर विब्रियो वल्निफिकस नाम के बैक्टीरिया की वजह से 3 जानें चली गईं. इनमें से दो लोगों को समुद्री तैराकी के बाद संक्रमण हुआ था, जबकि एक ने कच्चा सी-फूड खाया था. बेहद तेजी से फैले इंफेक्शन और मौत के बाद प्रभावित राज्यों ने समुद्र में तैरने और सी-फूड को लेकर अलर्ट जारी कर दिया. ये बैक्टीरिया नेक्रोटाइजिंग फासिसाइटिस भी कहलाता है, जो शरीर में किसी जख्म के जरिए अंदर पहुंचकर ऑर्गन डैमेज कर देता है. वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, ये खारे पानी में मिलने वाला बैक्टीरिया है, जिसके संक्रमण के बाद बचने की संभावना बहुत कम रहती है. वहीं एक्सपर्ट ये मान रहे हैं कि जर्म्स स्पेस से भी आते हैं. इसे पैनस्पर्मिया कहते हैं. इसपर यकीन करने वाले साइंटिस्ट मानते हैं कि जीवन पूरे स्पेस में है, जो धूल, एस्टेरॉइट्स, कॉमेट्स के जरिए यहां से वहां फैलता रहता है.