Weight Loss Vinegar: क्या सच में एप्पल साइडर विनेगर से वजन कम होता है?

लोग वजन घटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं। अब एक स्टडी नें भी रिसर्च के दौरान से दावा किया है की वजन घटाने के लिए साइडर विनेगर कारगर है, लेकिन इसका सेवन करने वाले लोगों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जान लेने की जरूरत है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 15, 2024 11:24 PM IST

Weight Loss Vinegar: कई लोग वजन कम करने के लिए कई तरीकों को अपनाते हैं, जिनमें से कुछ लोग एप्पल साइडर विनेगर का भी सेवन करते हैं। बता दें, एप्पल साइडर में खास तरह का एसिड, असेटिक एसिड होता है। इसके अलावा इसमें अनेक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जैसे की एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी, जो शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा  एप्पल साइडर विनेगर वजन घटाने, चर्बी कम करने, डायबिटीज को कंट्रोल करने और चेहरे की त्वचा की स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।