Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाएंगे के ये घरेलू उपाय, आजमाएं जरूर

वजन घटाने के लिए ये एक अच्छा तरीका है। इन घरेलू उपचार की अच्छी बात ये है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। बता दें, वेट लॉस के लिए आप रसोई में मौजूद कई सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं। 

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 15, 2023 2:50 PM IST

Weight Loss Tips: अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो फिजिकल एक्टिविटी और हेल्दी डाइट के साथ आप कुछ घरेलू भी आजमा सकते हैं और तो और वजन घटाने के लिए ये एक अच्छा तरीका है। इन घरेलू उपचार की अच्छी बात ये है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। बता दें, वेट लॉस के लिए आप रसोई में मौजूद कई सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं।

शहद के साथ नींबू पानी

इसके लिए सुबह के समय एक गिलास हल्के गर्म पानी में एक नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं. और इसका सेवन करें. नियमित रूप से इसका सेवन वजन घटाने में मदद करता है.

जीरा पानी

जीरे का पानी वजन कम करने में मदद करता है. आप इसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद सुबह खाली इसका सेवन करें. ये पेट के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है.

अजवाइन

अजवाइन के पानी का सेवन वजन घटाने में मदद करता है. इसके लिए एक चम्‍मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें. अगली सुबह इसे उबालकर छान लें और इसका सेवन करें.