Weight Loss Tea: Black Tea या Green Tea दोनों में से कौन ज्यादा फायदेमंद है?

जो लोग ज्यादा हेल्थ कॉंशियस होते हैं वो ग्रीन टी या फिर ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है की वजन घटाने के लिहाज से ग्रीन टी और ब्लैक टी में से कौन सी बेहतर है?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 30, 2023 1:34 PM IST

Weight Loss Tea: वजन कम करने के लिए डाइटिंग और एक्सरसाइज़ जैसे तरीके अपनाते हैं कुछ लोग सुबह उठकर अलग-अलग ड्रिंक पीते है ताकि वजन कंट्रोल हो सकते. वजन कम करने करने के लिए वे कई तरह के उपाय अपनाते हैं। जो लोग ज्यादा हेल्थ कॉंशियस होते हैं वो ग्रीन टी या फिर ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है की वजन घटाने के लिहाज से ग्रीन टी और ब्लैक टी में से कौन सी बेहतर है?

ग्रीन टी में कैटेकिन्स नामक प्लांट कंपाउंड होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद कर सकते हैं.वहीं ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फैट को जलाने में मदद करते हैं. ब्लैक टी भी फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो वजन control करने में मददगार हो सकते हैं. हालांकी वजन घटाने के मामले में ग्रीन टी को ज्यादा असरदार माना जाता है. फिर भी, दोनों चायों को रोजाना डाइट में शामिल करने और एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे.

ग्रीन टी और ब्लैक टी क्या पिएं

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट EGCG होता है जो fat को burn करने में मदद करता है.ग्रीन टी कैटेकिन नामक प्लांट कंपाउंड से भरपूर होती है जो Metabolism की दर को बढ़ा देता है और ज्यादा कैलोरी को जलाने में मदद करता है.इसके अलावा ग्रीन टी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे ओवरईटिंग की चांसेस कम हो जाते हैं. हालांकी ब्लैक टी में इतने ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट और फैट बर्निंग कंपाउंड नहीं होते. इसलिए, वजन घटाने के लिहाज से ग्रीन टी ज्यादा फायदेमंद है.कुल मिलाकर, ग्रीन टी, ब्लैक टी की तुलना में वजन घटाने के लिए ज्यादा फायदेमंद है

Related News