Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Weight Loss Street Foods: क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे भी स्ट्रीट फूड हैं, जो आपका वजन कंट्रोल करने में भी मदद कर सकते हैं। वजन कम करने के दौरान हम और दिन के मुकाबले कम कैलोरी का सेवन करते है। ऐसे में शरीर के लिए पोषक तत्वों से भरपूर फूड आइटम खाना बेहद जरूरी है और इसलिए आज की इस वीडियो में हम कुछ ऐसे ही स्ट्रीट फूड के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप अपनी वेट लॉस जर्नी में खा सकते हैं।
ऑमलेट
अंडे की डिशेज़ ना सिर्फ हेल्दी बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है और य़े आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। आप हेल्दी ऑमलेट बनाने के लिए प्याज, टमाटर और मनपंसद की सब्जियां और हल्के मसालें डालकर बना लें। ये वजन घटाने के दौरान आप खा सकते है।
पनीर टिक्का
अगर आप वजन घटाने के लिए पनीर टिक्का बना रही है, तो लो फैट पनीर का ही इस्तेमाल करें। फिर पनीर को हल्के मसालें और दही के साथ मैरिनेट करके कुछ देर के लिए रख दें। कुछ देर बाद पैन में थोड़ा सा ऑयल डालकर मैरिनेट किए हुए पनीर को फ्राई कर लें। आप चाहे तो इसे एयर फ्राई भी कर सकती है। इसे पनीर टिक्के को आप अपनी वेट लॉस जर्नी में खा सकती है।
ढोकला
ढोकला बेसन से तैयार किया जाता है। इसलिए इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही यह हल्का और पचाने में आसान होता है। इसको खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। वजन घटाने के लिए अगर आप ढोकला बना रहे है, तो बैटर में नमक और चीनी का इस्तेमाल कम करें।
देशभर के मंदिरों में हर-हर महादेव के नारे गूंज रहे हैं। महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों को विशेष रूप से सौभाग्यशाली माना जाता है।
Debunking Myths about Childhood Cancers: चाइल्डहुड कैंसर आमतौर पर 0 से 14 साल के बच्चों में देखा जाता है। बचपन का कैंसर (Childhood Cancer) एक ऐसा विषय है जिसके बारे में समाज में कई तरह की गलत धारणाएं फैली हुई हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
ज्यादातर मामलों में बचपन के कैंसर (चाइल्डहुड कैंसर) का संबंध बच्चे के खान-पान, खेलकूद या रोजमर्रा की परवरिश से होता ही नहीं है।
क्या यह सच है कि जो लोग मोटे होते हैं उन्हें हाइपरटेंशन होने की संभावना अधिक होती है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आइए डॉक्टर से ही सच जान लेते हैं।
बच्चे संक्रमण से जल्दी और ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसलिए उन्हें इंफेक्शन से बचाने के लिए माता-पिता कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं।
Seeds for Weight Loss: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ सीड्स शामिल कर सकते हैं। इनमें फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं और वेट लॉस में मदद करते हैं।