By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Weight Loss Remedies: अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए सब कुछ ट्राई करके देख चुके हैं, तो निराश न हों। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। जी हां, यह घरेलू नुस्खा है हींग का पानी। बता दें, रोजाना एक गिलास हींग का पानी पीने से पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर जमा चर्बी कम हो सकती है। तो आइए, जानते हैं हींग का पानी पीने के फायदे और बनाने का तरीका....
हींग का पानी पीने के फायदे Hing Water Benefits
एनसीबीआई में छपे एक शोध के मुताबिक, हींग का उपयोग करने से पेट और कमर की चर्बी कम होती है। दरअसल, हींग का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर की फैट बर्न करने की क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही, हींग का पानी पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में जमा toxic substances बाहर निकल जाते हैं। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण भी मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों के लिए भी हींग के पानी का सेवन फायदेमंद रहता है।
हींग का पानी बनाने का तरीका - How To Make Hing Water
हींग का पानी बनाने के लिए पैन में एक गिलास पानी को गर्म कर लें। फिर इसमें एक चुटकी हींग डालकर थोड़ी देर उबलने दें। जब यह उबल जाए, तो इसे गिलास में छानकर पी लें। आप इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.