Weight Loss Potato: सर्दियों में शकरकंद खाने से घटा सकते हैं वजन, जानें कैसे?

उबली शकरकंदी से वजन को आसानी से कम कर सकते हैं. इसके साथ ही यह ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए भी अच्छी होती है। इसके अलावा आप इसकी चाट बनाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं.

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 13, 2023 6:26 PM IST

Sweet Potato For Weight Loss: सर्दियों में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है. ठंड के मौसम में भूख भी ज्यादा लगती है जिसकी वजह से ओवरईटिंग के कारण वजन बढ़ सकता है. ऐसे में आप वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में शकरकंद को शामिल कर सकते हैं.

उबली शकरकंदी से वजन को आसानी से कम कर सकते हैं. इसके साथ ही यह ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए भी अच्छी होती है। इसके अलावा आप इसकी चाट बनाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं. शकरकंद की चाट स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत ही अच्छी है. यह वजन कम करने के लिए फायदेमंद है। बता दें, शकरकंद विटामिन-सी से भरपूर होता है. इसकी रोटी खाने से भी वजन को कम कर सकते हैं. शकरकंद की रोटी वजन कम करने के साथ ही इम्युनिटी को बूस्ट करने और खून की कमी को पूरा करने में भी फायदेमंद है.