By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 11, 2024 11:58 AM IST
Weight Loss Diet: आज बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण बढ़ा हुआ वजन एक आम समस्या हो गई है। ज्यादातर लोग अपने वजन को धीरे-धीरे बढ़ा लेते हैं…. लेकिन जब वजन कम करने की बारी आती है तो सालों से बढ़ाए हुए वजन को चुटकियों में काम करना चाहते हैं और अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो अपने वजन को कुछ ही दिनों में काम करना चाहते हैं। तो ये वीडियो आपके लिए ही है और 1 महीने में 10 किलो वजन कम करें सकते हैं। बस आपको 1 महीने का समय देना होगा और हमारी बताई हुई डाइट को फॉलो करना होगा
1 महीने में 10 किलो तक वजन कम करें
हेल्दी हो नाश्ता
वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी है एक हेल्दी ब्रेकफास्ट। आपका सुबह का नाश्ता ये तय करता है, की आपका वजन बढ़ेगा या घटेगा। हेल्दी ब्रेकफास्ट में आप कुछ ड्राई फ्रूट्स, ओट्स, इडली-सांभर डोसा आदि ले सकते हैं इसके अलावा पोहा और दही नाश्ते के हेल्दी ऑप्शन हैं।
कैसा हो लंच
अगर आप वेट लॉस जर्नी में हैं, तो आपको अपने लंच में सीजनल सब्जियां, दालें, चिकन और मछली के साथ 1 से 2 चपाती का सेवन करना चाहिए। हालांकि लंच से पहले आपको इस बात ध्यान हमेशा रखना चाहिए कि खाने से पहले आपको एक प्लेट सलाद का सेवन जरूर करना है,यह आपके शरीर में फाइबर की मात्रा को बनाए रखते है।
हल्का हो डिनर
रात का भोजन यानी डिनर लंच और ब्रेकफास्ट के मुकाबले काफी हल्का होना चाहिए। हल्का डिनर आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाए डिनर। डिनर में आप मूंग दाल और चावल से बनी खिचड़ी दही के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा कुछ सब्जियां और ग्रिल्ड फिश का भी सेवन भी डिनर में किया जा सकता है। अनाज के रूप में आप ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं।