By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 15, 2023 2:57 PM IST
Weight Loss Home Remedies: वजन कैसे कम करें, वजन कैसे घटाएं या वजन घटाने के उपाय समेत तमाम ऐसे सवाल हैं जो अक्सर पूछे जाते हैं. इसके साथ ही पेट की चर्बी घटाने के उपाय, पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइट और तरीके जैसे सवाल भी आम हैं.ऐसे में आज हम आपको ऐसे प्रभावी घरेलू नुस्खे बताएंगे जो आपकी मदद कर सकते हैं. वेट लॉस ड्रिंक तैयार करने के लिए आपको 1 लीटर पानी, 3 चम्मच जीरा, 2 इंच दालचीनी, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू की जरूरत होगी.
एक पैन लें और उसमें एक लीटर पानी डालें. इसमें जीरा, काली मिर्च और दालचीनी डालकर 5-7 मिनट तक उबलने दें. ड्रिंक को छान लें, इसमें शहद और नींबू मिलाएं और इसे गुनगुना कर लें.
दूसरा तरीका है कि आप इन सभी चीजों का पाउडर बना लें और गुनगुने पानी के गिलास में मिलाकर इसका सेवन करें.
बता दें, दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और वजन घटाने में मदद करती है. वहीं, जीरा पाचन के लिए भी अच्छा होता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है. जब इसे काली मिर्च के साथ मिलाया जाता है, तो यह एक कागर वेट लॉस पाउडर बन जाता है.