Weight Loss Formula: तेजी से Weight Loss करने के लिए फॉलो करें 90-30-50 का फॉर्मूला

ऐसे में आजकल 90-30-50 डाइट प्लान काफी तेजी से चलन में आ रहा है. जिससे आपका वजन तो कंट्रोल होगा ही, साथ ही में आपके शरीर में किसी तरह की कमजोरी या पोषण की कमी नहीं होगी.

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 20, 2023 7:24 PM IST

Weight Loss Diet: आजकल दुनिया में लगभग हर तीसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है और यही वजह है कि वजन कंट्रोल करने के लिए तरह तरह के डाइट प्लान आ रहे हैं.  ऐसे में आजकल 90-30-50 डाइट प्लान काफी तेजी से चलन में आ रहा है. जिससे आपका वजन तो कंट्रोल होगा ही, साथ ही में आपके शरीर में किसी तरह की कमजोरी या पोषण की कमी नहीं होगी.

क्या है 90-30-50 डाइट प्लान ? 

ये ऐसा डाइट प्लान है जिसमें आपको एक दिन में अपनी डाइट में  90 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 30 ग्राम प्रोटीन और 50 ग्राम हेल्दी फैट खाना होता है.आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे दो से तीन हफ्तों तक फॉलो करें डाइट सकते हैं. आपको बता दें कि इस तरह के डाइट प्लान से आपको दिन भर के लिए ऊर्जा भी मिलती रहेगी.

 90-30-50 डाइट प्लान के फायदे? 

इस डाइट प्लान का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये आपको कमजोर किए बिना आपका वजन कंट्रोल करता है. क्योंकि इस डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, हैल्दी फैट और फाइबर शामिल होता है, इसका मतलब आपको इससे बैलेंस और कंट्रोल खाना मिलता रहता है. आपको बता दें कि शरीर को सही तरीके से फंक्शन करने के लिए इन्हीं पोषक तत्वों की जरूरत होती है…. इस तरह के डाइट प्लान में खासतौर पर प्रोटीन और फाइबर पर फोकस किया जाता है जिससे वजन तेजी से कंट्रोल होता है. चूंकि इसमें सभी पोषण तत्व शामिल हैं इसलिए इससे दिन भर के लिए ऊर्जा भी मिलती रहती है.

90-30-50 डाइट प्लान के नुकसान?

जरूरी नहीं कि इस डाइट प्लान का हर किसी को फायदा ही मिले. हैल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ लोगों को वजन कम करने के लिए इस डाइट प्लान को फॉलो नहीं करना चाहिए. ऐसे लोग जिनका मेटाबॉलिक रेट कमजोर है. ऐसे लोग जिनको दिल संबंधी बीमारी या जटिलताएं हैं, ऐसे लोग जिनका कोलेस्ट्रॉल स्तर ज्यादा है, इन लोगों को इस तरह के प्लान को फॉलो नहीं करना चाहिए. अगर करने का प्लान है तो पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें.

Related Videos

Related News