Weight Loss Drinks: Detox करने के साथ आपका Weight Loss भी करेगी ये Drinks

जब आप किसी ड्रिंक के बहाने तरोताजगी तो महसूस करें और बॉडी को डिटॉक्स (Detox Drink) भी कर लें. जिसका असर आपके वजन (Weight Lose) पर भी यकीनन दिखाई देगा.

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : August 17, 2023 10:34 AM IST

Weight Loss Drinks: मौसम की तपिश और आग उगलते सूरज के बीच गर्मी में राहत पाने के लिए किसी न किसी तरह के ठंडे ड्रिंक्स की जरूरत होती है. यही मौका होता है जब आप किसी ड्रिंक के बहाने तरोताजगी तो महसूस करें और बॉडी को डिटॉक्स (Detox Drink) भी कर लें. जिसका असर आपके वजन (Weight Lose) पर भी यकीनन दिखाई देगा. तो चलिए जानते हैं कौन कौन से डिटॉक्स ड्रिंक आप इन गर्मियों में आसानी से पी सकते हैं।

ऑरेंज जूस

संतरे का जूस काफी रिफ्रेशिंग होता है और इसमे विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। संतरे से डिटॉक्स ड्रिंक बनाने के लिए संतरे को काटकर कांच के गिलास में रखें। और उसमे पानी के साथ काला नमक डाल दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे पिएं। ये बॉडी को रिफ्रेश करने में मदद करेगा

खीरे का ड्रिंक

खीरा गर्मियों में पानी की कमी को दूर करता है। डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर आप इसे बना सकती हैं। खीरा, काला नमक और नींबू को एक साथ क्रश कर लें और इसमे पानी भरें। जब भी प्यास लगे तो इस ड्रिंक को पिए। ये बॉडी को रिफ्रेश करने के साथ ही प्यास को भी बुझाएगा।

सेब और दालचीनी का ड्रिंक

दालचीनी और सेब शरीर के एक्स्ट्रा फैट को बर्न करता है। जब भी डिटॉक्स ड्रिंक बनाएं तो सेब को काटकर पानी में डाल दें। साथ ही दालचीनी का एक टुकड़ा भी डाल दें। कम से कम आधे घंटे तक इसे पानी में रहने दें। फिर इस पानी को पिएं। ये ड्रिंक वजन कम करने के लिए काफी मदद करता है।

नींबू, अदरक डिटॉक्स ड्रिंक

खाना खाने के बाद इस ड्रिंक को पीने से काफी फायदे मिलते हैं। इसे बनाने के लिए किसी गिलास या बोतल में नींबू, अदरक और पुदीना डालकर रख दें। इसे पीने से बॉडी रिफ्रेश हो जाती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

Related Videos

Related News