Weight Loss Diet: वजन घटाने में मददगार हो सकती है ये दाल, देखें इस वीडियो में

इसके अलावा आज के समय डेस्क जॉब मोटापे की एक बड़ी वजह मानी जा सकती है। इसके अलावा, जंक फूड और Physical Activities में कमी के कारण लोगों में मोटापा तेजी से बढ़ने लगा है।

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : October 17, 2023 10:38 PM IST

Weight Loss Diet: क्या आप जानते हैं दाल भी आपका वजन कम कर सकती है। जी हां,दरअसल बढ़ता मोटापे आपके शरीर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थकान और कमजोरी को बढ़ा सकता है। इसके अलावा आज के समय डेस्क जॉब मोटापे की एक बड़ी वजह मानी जा सकती है। इसके अलावा, जंक फूड और Physical Activities में कमी के कारण लोगों में मोटापा तेजी से बढ़ने लगा है।

एक्सपर्ट की मानें तो दाल को डाइट में करें शामिल आप वजन को आसानी से कम कर सकते हैं। कौन सी है वो दाल आइए जानते हैं।

वजन को कम करने के लिए मसूर दाल के फायदे –

कैलोरी की मात्रा होती कम होना

मसूर दाल में बाकी के दालों की तुलना में कम कैलोरी होती है, जो कैलोरी को कंट्रोल करती है मसूर दाल। वहीं इसमें मसूर दाल में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतरीन सोर्स हो सकती है।

फाइबर से भरपूर

मसूर की दाल में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे आपके बार-बार खाने की आदत कम होने लगती है।

आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर

मसूर दाल में फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे आवश्यक विटामिन और Minerals होते हैं। ये पोषक तत्व कंप्लीट हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण हैं और कई तरीकों से आपके वजन घटाने में सहायता कर सकते हैं।