By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : September 21, 2023 1:53 PM IST
Weight Loss Tips: आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। वजन बढ़ने का मुख्य कारण गलत खानपान और irregular lifestyle है। बढ़ा हुआ वजन देखने में तो खराब लगता है, साथ ही कई गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है। ऐसे में, वजन घटाने के लिए कई सब्जियों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ऐसी ही एक सब्जी पत्ता गोभी है। जी हां, वजन कम करने के लिए पत्ता गोभी बहुत मददगार साबित हो सकती है।
वजन कैसे कम करेगी पत्ता गोभी
दरअसल पत्ता गोभी में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, फाइबर, जिंक, फास्फोरस, मैग्नीशियम, फोलेट, नियासिन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वजन घटाने के लिए पत्ता गोभी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जो वजन कम करने के लिए अच्छा माना जाता है। स्टडी के मुताबिक, 100 ग्राम पत्ता गोभी में लगभग 25 कैलोरी होती है। पत्ता गोभी में पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। पत्ता गोभी का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।
इससे भूख कम लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। पत्ता गोभी में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। आप पत्तेगोभी का जूस, सूप, उबली हुई सब्जी या चाट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पत्ता गोभी का सेवन अच्छी तरह धुलने के बाद ही करें।