Weight Loss Diet: Carbs जो करेंगे आपका तेजी से Weight Loss!

वजन जल्दी घटाने के लिए ज्यादातर लोग कार्ब्स की मात्रा को अपनी डाइट से बिल्कुल कम कर देते हैं. एक रिसर्च के अनुसार ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : October 29, 2023 3:40 PM IST

Weight Loss Carbs: वेट लॉस डाइट में एक्सपर्ट्स भी कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कम करने का सुझाव जरूर देते हैं. लेकिन वजन जल्दी घटाने के लिए ज्यादातर लोग कार्ब्स की मात्रा को अपनी डाइट से बिल्कुल कम कर देते हैं. एक रिसर्च के अनुसार ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि कार्बोहाइड्रेट्स हमारे शरीर को एनर्जी देते है, जो कि बेहद जरूरी है. इसीलिए वजन कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में हेल्दी कार्ब्स को शामिल कर सकते हैं.

स्प्राउट्स

स्प्राउट्स में प्रोटीन, आयरन, विटामिन समेत अन्य पोषक तत्व होते हैं. अनाज और दाल में कम फैट होता है जबकि कैलोरी और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है,

ग्रीन टी

ग्रीन टी वजन कम करने में सबसे अधिक कारगर मानी जाती है. जिसमें कॉर्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है जिससे शरीर का शुगर लेवल मेनटेन रहता है, जिससे भूख कम लगती हैं.

फ्रूट्स और वेजिटेबल

हेल्दी कार्ब्स के लिए आप खूब फल और सब्जियां खा सकते हैं. जिससे आपके शरीर को खूब फाइबर मिलता है और वजन नहीं बढ़ता है. फाइबर शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित करता है जिससे पेट संबंधित कई समस्याएं ख़तम होती हैं.