Weight Loss Dal: वजन घटाने के लिए बेस्ट है ये दाल, रोजाना डाइट में करें शामिल

वजन घटाने के लिए मूंग दाल चीला एक हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा और आप ओवरईटिंग करने से बच जाएंगे।

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : December 4, 2023 12:20 PM IST

Weight Loss Dal: अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में मूंग दाल जरूर शामिल करें। आइए, जानते हैं वजन घटाने के लिए मूंग दाल का सेवन किस तरह करें

मूंग दाल चीला

वजन घटाने के लिए मूंग दाल चीला एक हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा और आप ओवरईटिंग करने से बच जाएंगे।

मूंग दाल खिचड़ी

वजन घटाने के लिए मूंग दाल खिचड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन है…इसे खाने से आपको पर्याप्त पोषण मिलेगा और वजन भी कंट्रोल होगा। आप इसे लंच या डिनर में खा सकते हैं।

मूंग दाल स्प्राउट्स

वजन घटाने के लिए मूंग दाल स्प्राउट्स का सेवन काफी फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त होगा और वेट लॉस में भी मदद मिलेगी। यह एक स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता है।

मूंग दाल सूप

अगर आप अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं, तो मूंग दाल सूप का सेवन कर सकते हैं…नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है।

मूंग दाल इडली

वजन कम करने के लिए आप मूंग दाल इडली बनाकर खा सकते हैं। आप सुबह नाश्ते में मूंग दाल इडली खा सकते हैं। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी, जिससे वेट लॉस में मदद मिलेगी।

Related Videos

Related News