Weight Loss cause Cancer: तेजी से घट रहा है वजन? हो सकते हैं कैंसर के लक्षण

कई शोधकर्ता बताते हैं की कैंसर से मौत का खतरा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि ज्यादातर लोगों में रोग का पता ही तब चल पाता है जब ये बीमारी आखिरी स्टेज में पहुंच जाती है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 6, 2024 11:49 AM IST

Weight Loss Causes Cancer: अगर डाइटिंग,एक्सरसाइज या लाइफस्टाइल में बदलावों के बिना ही आपका वजन तेजी से कम हो रहा है तो सावधान हो जाइए क्योंकी ये भी किसी तरह के कैंसर का संकेत हो सकता है। कई शोधकर्ता बताते हैं की कैंसर से मौत का खतरा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि ज्यादातर लोगों में रोग का पता ही तब चल पाता है जब ये बीमारी आखिरी स्टेज में पहुंच जाती है। लेकिन अगर समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो इसके जोखिमों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।

बिना कोशिश के वजन घटना

अचानक कुछ ही महीनों में तेजी से वजन कम होना कई प्रकार के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है। जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (Study screen shot high light kar k )में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि बिना किसी कोशिश के जिन लोगों के शरीर के वजन का 10% से अधिक कम हो गया उनमें 12 महीने की अवधि में कैंसर के निदान का जोखिम ज्यादा देखा गया।

अध्ययन में क्या पता चला?

हार्वर्ड में करीब 50 साल पहले साल 1986 में शुरू एक अध्ययन में 157,474 प्रतिभागियों को शामिल किया गया। हर दो साल में इनके वजन की जांच की गई। अध्ययन के निष्कर्ष में देखा गया कि जिन प्रतिभागियों का वजन तेजी से कम हुआ उनमें समय के साथ कैंसर विकसित होने का जोखिम अधिक देखा गया। शोधकर्ताओं ने बताया, ये कई प्रकार के कैंसर का प्रमुख संकेत हो सकता है जिसपर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहने की जरूरत है।

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है की, कैंसर के कारण हर साल लाखों मौत हो जाती है, इससे बचाव के लिए लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान दें और समय-समय पर डॉक्टरी सलाह से स्क्रीनिंग कराते रहना जरूरी है।

Related Videos

Related News