By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : July 20, 2023 7:07 PM IST
Weight Increasing: हेल्दी डाइट फूड, लो फैट, शुगर फ्री जैसी चीजों को खाकर अगर आप सोच रहे हैं की आप अपना वजन कंट्रोल कर रहे हैं तो आप गलत सोच रहे हैं। क्योंकि यही चीजें चुपके चुपके आपका वजन बढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो बढ़ा रहे हैं आपका वजन।
ब्राउन ब्रेड
शायद आप इस बात से अभी तक अंजान थी कि ज्यादा ब्राउन ब्रेड में रिफाइंड आटा मिलाया जाता है ताकि उन्हें फूला हुआ और सॉफ्ट बनाया जा सके और यह एक ऐसा घटक है जो बिल्कुल भी डाइट-फ्रेंडली नहीं है।
आर्टिफिशियल स्वीटनर्स के साथ मूसली
पैकेज्ड मूसली में असली फलों को बहुत सारे चीनी, आर्टिफिशियल फ्लेवर, कलर और प्रिजर्वेटिव के साथ पैक किया जाता है जिससे आपका वजन कम होने की बजाय बढ़ने लगता है।
प्रोटीन बार
जब आप सुपरमार्केट से प्रोटीन बार ले रही होती हैं तो इसमें मौजूद "हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप" को जरूर चेक कर लें। यह आपको प्रीडायबिटीक भी बना सकता है।