Vijaykath Death: कोरोना की वजह से एक्टर और DMDK नेता का निधन, Watch Video

एमआईओटी इंटरनेशनल' ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, 'विजयकांत को निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था इसके बाद से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 28, 2023 1:57 PM IST

Vijaykath Death:  एक बार फिर से कोरोना ने जिंदगी खत्म करने की कहानी शुरू कर दी है। फिल्म इंडस्ट्री और डीएमडीके नेता विजयकांत का कोरोना के कारण गुरुवार को चेन्नै के एक अस्पताल में निधन हो गया । कोरोना की वजह से इंडस्ट्री में हुई इस पहली मौत ने एक बार फिर लोगों के बीच हड़कंप मचा दी है। । उनकी उम्र करीब 71 साल थी।

एमआईओटी इंटरनेशनल' ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, 'विजयकांत को निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था इसके बाद से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इससे पहले पार्टी ने एक प्रेस रिलीज में कहा था कि विजयकांत की रिपोर्ट में कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि विजयकांत लंबे समय से बीमार थे और उनकी पत्नी प्रेमलता ने कुछ दिन पहले ही पार्टी की कमान संभाली है।

Related News