By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 4, 2023 7:04 PM IST
Uric Acid Treatment: जब हमारी किडनी यूरिक एसिड को सही तरीके से फिल्टर करने में नाकाम रहती है तो ये चीज हड्डियों के ज्वाइंट्स पर क्रिस्टल के तौर पर जमने लगती है. इसके कारण पैरों में सूजन और जोड़ों का दर्द महसूस होने लगता है. जब बॉडी में प्यूरिन का डाइजेशन सही तरीके से नहीं हो पाता तब यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने लगता है. ऐसे में इस दिक्कत से निजात पाने के लिए अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करें।
बता दें, अखरोट को ओमेगा-3 का रिच सोर्स माना जाता है. इसमें कॉपर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 जैसे अहम न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. साथ ही ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है. इस ड्राई फ्रूट में हेल्दी प्रोटीण पाया जाता है जिसकी मदद से यूरिक एसिड की वजह से होने वाले गाउट को कम किया जा सकता है.
डेली कितना खाना चाहिए अखरोट?
अगर आप रोजाना 3 से 4 चार मिडियम साइज के अखरोट खाएंगे तो यूरिक एसिड को कम करना आसान हो जाएगा. आप इस ड्राई फ्रूट को डायरेक्ट खा सकते हैं या फिर स्मूदी, शेक या सलाद के तौर पर भी सेवन किया जा सकता है.