hamburger icon
A
Read in English

Aspirin लेने वालों को कम होता है दोबारा Heart Attack या Stroke का खतरा?

एक बार हार्ट अटैक से जूझने के बाद इंसान अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क हो जाता है। यही कारण है कि लोग एस्पिरिन पर कुछ ज्यादा भरोसा भी करने लगे हैं।

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : August 29, 2023 12:51 PM IST

Heart Attack Treatment: पहले माना जाता था कि दिल के मरीज या बुजुर्ग को ही हार्ट अटैक का खतरा है, लेकिन पिछले समय से युवा इसकी ज्यादा चपेट में आ रहे हैं। एक बार हार्ट अटैक से जूझने के बाद इंसान अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क हो जाता है। यही कारण है कि लोग एस्पिरिन पर कुछ ज्यादा भरोसा भी करने लगे हैं।

इसी बीच जामा में छपी एक स्टडी के अनुसार, दुनिया भर में आधे से भी कम लोग जिन्हें पहले एक बार दिल का दौरा या स्ट्रोक हो चुका है, वो दूसरी बार दिल का दौरा पड़ने से बचने के लिए रोजाना एस्पिरिन लेते हैं। ऐसे में ये जान लेना बेहद जरूरी है की क्या एस्पिरिन वाकई में दोबारा होने वाले हार्ट अटैक या स्ट्रोक से बचाने में वाकई में मददगार है...जिसके लिए हमने बात की एक्सपर्ट से।