By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : June 25, 2023 12:09 PM IST
Mangoes After Dinner: गर्मियों का मौसम यानि की आम का सीजन। ये बात तो हम सभी जानते हैं की आम खाना हर किसी को पसंद है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं की आम खाने से आपको नुकसान भी हो सकता है। अगर उसे खाने का आपका समय गलत हो तो। कैसे? अगर आप रात के खाने के बाद आम खातें हैं तो आपको शरीर पर होने वाले इसके बुरे असर के बारे में जान लेना चाहिए।
कैलोरी इंटेक
एक मीडियम साइज के आम में 150 कैलोरी होती हैं। अगर आप एक से भी ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते है तो रात के खाने की कैलोरीज़ काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं जिससे आपका वजन भी बढ़ सकता है।
शुगर लेवल
अगर डायबिटीज के मरीज हैं या डायबिटीज होने का रिस्क है तो आम का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि आम में natural form से काफी ज्यादा मिठास होती है जो शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।