By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
\
Neeraj Chopra Fitness Secret: नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. बता दें, नीरज ने अपने अंदाज में 88.17 मीटर दूर भाला फेंका और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इतनी दूर भाला फेंकने के लिए काफी ताकत की जरूरत होती है ऐसे में हम आपको बताते हैं। नीरज की इस ताकत का राज।
बता दें, नीरज चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो पहले वेजिटेरियन थे लेकिन मेहनत के हिसाब से वेट कम होने पर उनके कोच ने उन्हें नॉनवेज खाने की सलाह दी। नीरज रोजाना दिन में 4-5 हजार कैलोरी लेते हैं। नीरज अपनी डाइट कभी-कभी चिकन, अंडे या फिश लेते हैं। लेकिन ज्यादातर वो टोफू या पनीर खाते हैं। इसके अलावा नीरज सलाद, चावल रोटी, टोफू, पनीर ज्यादा खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही वो दिन में 1-2 चम्मच व्हे प्रोटीन भी लेते हैं। आपको बता दें, की नीरज की पसंदीदा चीट मील चूरमा है।
इसके अलावा नीरज लोडिंग टाइम में 6-7 घंटे एक्सरसाइज करते हैं। एंड्यूरेंस और स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए नीरज स्टेडियम और जिम में ट्रेनिंग करते हैं। कोर मसल्स की मजबूती के लिए नीरज जिम में कोर एक्सरसाइट भी करते हैं। जिससे में उन्हें भाला फेंकते समय ताकत मिलती है।
डेडलिफ्ट नीरज की वेट ट्रेनिंग में शामिल होता है। डेडलिफ्ट कंपाउंड एक्सरसाइज है। इससे लोअर बैक के साफ काफी सारे मसल्स ट्रेन होते हैं। स्नैच भी नीरज के वर्कआउट रूटीन में शामिल होता है। रोइंग, बैटल रोप के साथ कई इंटेसिटी एक्सरसाइट उनकी वर्कआउट रूटीन में होती हैं।