By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Updated : August 15, 2023 5:07 AM IST
Bad Habits For Health: देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. लेकिन आज भी हम इंसान किसी न किसी बुरी आदत के कैद में हैं. ये बुरी आदतें हमें बीमार और बेकार बना सकती हैं. ऐसे में इन आदतों को छोड़ने के लिए 15 अगस्त से अच्छा मौका कोई हो ही नहीं सकता. तो आइए इस स्वतंत्रता दिवस इन बुरी आदत को छोड़कर खुद को एक हेल्थी लाइफ देने की शुरुआत करें.
कम पानी पीना( Drinking Water)
अगर आपको भी पानी कम पीने की आदत है तो इस स्वतंत्रता दिवस अपने इस आदत से छुटकारा पा लीजिए नहीं तो पानी की कमी के कारण आपको कई सारी परेशानी हो सकती है. दरअसल जब आप कम पानी पीते हैं तो इससे खून गाढ़ा होने लगता है. Blood flow के दौरान अधिक दबाव पड़ता है. वही अपनी कम पानी से त्वचा में रूखापन, कमजोरी, स्ट्रास की समस्या होती है.
एक्सरसाइज ना करना(Exercising)
नियमित रूप से व्यायाम करने से वेट मैनेज रहता है. डायबिटीज हार्ट की बीमारियां, कैंसर, जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा कम होता है. सही उर्जा बनाए रखने में भी मदद मिलती है. ब्लड सरकुलेशन सही होता है. त्वचा पर ग्लो आता है. मेंटल हेल्थ भी सही रहता है.
कम निंद लेना( Less Sleeping Habits)
अगर आप भी देर रात तक जागती हैं तो इस आदत को भी छोड़ दीजिए. क्योंकि लंबी जिंदगी जीने और बीमारियों से दूर रहने के लिए 8 घंटे की गहरी नींद लेना जरूरी है. इसके अलावा कम नींद लेने से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ाने और फील गुड हार्मोन घटने से डिप्रेशन का शिकार होने की भी आशंका बनी रहती है.
कैफीन का सेवन (Caffeine Intake)
अगर आप भी बहुत ज्यादा चाय और कॉफी पीते हैं तो इस आदत को भी छोड़ दीजिए इससे नींद ना आने की समस्या हार्टबर्न, सिर दर्द और जनता की समस्या हो सकती है. इसके अलावा पाचन संबंधी समस्याएं और हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है.
जंक फूड को ना कहें(Avoid Junk Foods)
जंक फूड से बचकर रहना चाहिए. इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म खराब हो सकता है. ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है.
धुम्रपान से दूरी(Avoid Smoking/Alcohol)
इस स्वतंत्रता दिवस धुम्रपान से खुद को दूर कर लें.शराब और स्मोकिंग की वजह से कैंसर सहित कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.इसलिए इस स्वतंत्रता दिवस पर आप अपनी इस बुरी आदत से आजादी पा सकते हैं