By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : August 2, 2019 5:55 PM IST
गर्भावस्था बहुत सारे बदलाव लेकर आती है पर कुछ बदलाव ऐसे होते हैं, जो उम्र भर साथ रहते हैं प्रेगनेंसी मार्क्स या स्ट्रेच मार्क्स (Tips to remove stretch marks )गर्भावस्था के ऐसे ही निशान हैं। प्रेग्नेंसी के 13वें हफ्ते से लेकर 21वें हफ्ते के बीच स्ट्रेच मार्क्स उभरने शुरू होते हैं। हकीकत यही है कि आप इन स्ट्रेच मार्क्स से पूरी तरह से बच नहीं सकतीं।
स्ट्रेच मार्क एक तरह से घाव का निशान है जो हमारी स्किन के बहुत जल्दी फैलने या सिकुड़ने की वजह से विकसित होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान अचानक बढ़े वजन की वजह से महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। करीब 90 प्रतिशत महिलाओ को प्रेग्नेंसी के दौरान पेट, थाइज, हिप्स और ब्रेस्ट पर पिंक, रेड, ब्राउन या पर्पल कलर के स्ट्रोक जैसे स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स को होने से नहीं रोका जा सकता । पर इनके निशानों को बाद में कम किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने आहार में उन विटािमिन्स को शामिल करें, जो त्वचा को रिपेयर कर , फिर से बनने में मदद करते हैं। विटामिन ई, विटामिन सी ,विटामिन ए और विटामिन K त्वचा को खूबसूरत बनातेे हैैं।