By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 8, 2023 11:11 PM IST
High Blood Pressure Control Remedies: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं। घरेलू नुस्खे न केवल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करेंगे बल्कि इससे कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
लहसुन से मिलेगा फायदा
लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा लहसुन का सेवन करने से , इम्युनिटी बढ़ती है, बालों की देखभाल व स्किन को भी फायदा मिलता है। आप लहसुन को बिना पकाए ही पानी के साथ खाएं।
काली मिर्च भी है सहायक
अगर आपका बीपी अचानक बढ़ जाए तो उस समय आप आधा गिलास पानी में काली मिर्च पाउडर डालकर पीएंगे तो इससे आपके बढ़ते बीपी में राहत मिलेगी । इसके अलावा अगर आप काली मिर्च का नियमित रूप से सेवन करेंगे तो आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं।
प्याज है रामबाण
प्याज का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। प्याज में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनॉयड्स तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे blood vessels पतली हो जाती है। यही कारण है कि प्याज का सेवन कर ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।
आंवले से मिलेगा फायदा
आंवले का सेवन करने से न केवल हाई ब्लड प्रेशर में राहत मिलती है बल्कि यह कई बीमारियों को भी दूर करता है। आप सिर्फ आंवला या फिर आंवला का पाउडर पानी में डालकर पीने से भी शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके अतिरिक्त आवंले को शहद में मिलाकर खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है।