सुंदर, लंबे और घने बालों का राज छिपा है आपके घर में

सुंदर बाल कौन नहीं चाहता पर आजकल गर्मियों के दिनों में बालों को संभालना बहुत मुश्किल हो गया है पसीने और धूल-मिट्टी के कारण बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Updated : June 10, 2019 5:28 PM IST

सुंदर बाल कौन नहीं चाहता पर आजकल गर्मियों के दिनों में बालों को संभालना बहुत मुश्किल हो गया है पसीने और धूल-मिट्टी के कारण बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।  बालों के रखरखाव और ग्रोथ के नाम पर बाजार में बहुत सारे प्रोडक्‍ट उपलब्‍ध हैं। पर इनमें से अधिकांश केमिकल युक्‍त हैं। जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।  असल में हमारे बाल प्रोटीन से बने होते हैं। इसलिए बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी है कि हमारी डाइट अच्‍छी हो। गर्मियों के दिनों में शरीर के साथ बालों की जरूरत भी बदल जाती है।  बालों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के लिए आप घरेलू उपाय भी अपना सकती हैं। इनकी खास बात यह है कि इनका कोई साइड इफैक्‍ट नहीं होता। ये हेयर फॉल रोकने में मददगार होते हैं।

Related News