Advertisement

Diabetes Control करने के लिए काफी है इस पीले फल का छिलका, जानें कैसे ?

लेकिन अपनी डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में आपके लिए पेशन फ्रूट जिसे कृष्ण फल भी कहा जाता है। वो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। 

Published by TheHealthSite.com
Published : August 31, 2023 5:41 PM IST

Passion Fruit Benefits: डायबिटीज आजकल बहुत ही कोमन समस्या बन चुकी है और इससे बचाव करना भी बहुत जरूरी हो गया है। वैसे तो काफी सारी दवाएं हैं, जिनकी मदद से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखा जा सकता है, लेकिन अपनी डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में आपके लिए पेशन फ्रूट जिसे कृष्ण फल भी कहा जाता है। वो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज के लिए पैशन फ्रूट का छिलका

पैशन फ्रूट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं है। वहीं इसके छिलका फाइबर से भरपूर होता है और कार्बोहाइड्रेट्स को अवशोषित करता है, जिससे बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

कैसे करें सेवन

पैशन फ्रूट के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और रोजाना सुबह आधा गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच यह पाउडर घोल लें। अच्छे से घोल लेने के बार सुबह खाली पेट ही इसका सेवन करें। इसका सेवन करने के कम से कम 20 मिनट के बाद कुछ खाएं।

Watch Next