By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Bad Cholesterol Home Remedies: आज हम आपको Cholesterol को कम करने के लिए एक ऐसी चाय के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपको जरूर फायदा मिलेगा. दरअसल, हम जामुन के पत्तों की चाय की बात कर रहे हैं. बता दें, आप जामुन के पत्तों से बनी चाय को हफ्ते भर पीएं. इससे Cholesterol कंट्रोल में रहेगा। चलिए वीडियो में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस चाय के फायदे और इसे बनाने की रेसिपी के बारे में
कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करे जामुन की पत्तियां?
जामुन के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इन पत्तों की नियमित चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं. इसे पीने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम से भी बचे रह सकते हैं.
ऐसे तैयार करें जामुन के पत्तों की चाय
- जामुन के पत्तों की चाय बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप पानी को उबालें और इसमें जामुन की पत्तियों को डालें.
- आप चाय बनाने के लिए जामुन के पत्तों के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक कप पानी में एक चम्मच पाउडर डालें.
- पानी के अच्छे से उबल जाने के बाद इसे कप में छान लें. आप इस पानी में नींबू का रस और शहद भी मिला सकते हैं. इसे तैयार करने के बाद इसे पीएं. यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदा करेगा
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.