hamburger icon
A
Read in English

Fatty Liver Symptoms: शरीर में दिखने वाले ये लक्षण करते हैं फैटी लिवर की तरफ इशारा

फैटी लिवर 2 तरह के हो सकते हैं एल्कोहॉलिक फैटी लिवर और नॉन- एल्कोहॉलिक फैटी लीवर. एल्कोहॉलिक फैटी लिवर ऐसे लोगों में पाया जाता है जो कि ज्यादा मात्रा में शराब यानि की एल्कोहल का सेवन करते हैं.

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : August 24, 2023 12:40 PM IST

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसी कारण फैटी लिवर की वजह से होने वाली बीमारियों के खतरे से भी कई लोग अनजान होते हैं। मेडिकल भाषा में फैटी लिवर का मतलब है हैपेटिक स्टीटोसिस, जो कि लिवर में फैट इकट्ठा होने से होती है है। फैटी लिवर 2 तरह के हो सकते हैं एल्कोहॉलिक फैटी लिवर और नॉन- एल्कोहॉलिक फैटी लीवर. एल्कोहॉलिक फैटी लिवर ऐसे लोगों में पाया जाता है जो कि ज्यादा मात्रा में शराब यानि की एल्कोहल का सेवन करते हैं.

फैटी लिवर के लक्षण

-फैटी लिवर की प्रॉब्लम में पेट की ऊपर की तरफ राईट साइड दर्द होता है.
-भूख कम होने लगती है और कुछ लोगों का वजन भी एक दम से गिरने लगता है.
-आंखों का रंग पीला होने लगता हैं.
-पैरों में हल्की सूजन बनी रहती है.
-हर वक्त थकान और कमजोरी का एहसास होता रहता है.

क्या है इलाज?

शरीर में इस तरह के कोई भी लक्षण दिखाई देने पर आपको फौरन डॉक्टर की सलाह ली चाहिए. साथ ही अपने खान-पान पर कंट्रोल करना बेहद जरूरी है. अगर आप बहुत ज्यादा Alcohol का सेवन करते हैं तो इसे आपको फौरन छोड़ देना चाहिए। वजन ज्यादा होने कि समस्या होने पर एक्सरसाइज करें और वेट कंट्रोल करने की कोशिश करें.बैलेंस्ड डाइट लें. तला हुआ और भुना मसाले दार खाना न खाएं। इसकी जगह पर आप प्लांट बेस्ड डाइट फ्रूट्स, सब्जियां, साबुत अनाज जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं. तला हुआ और भुना हुआ खाना खाने से फैटी लिवर की समस्या और भी बढ़ सकती है. इसलिए डाइट पर काबू करना सबसे जरूरी है.

Related News