Stress Eating Disorder: इस बीमारी से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके!

इसे इमोशनल इटिंग या स्‍ट्रेस इटिंग डिसऑर्डर(Stress Eating Disorder) कहा जाता है और ऐसा तब होता है जब लोग नेगेटिव फिलिंग्स से उबरने के लिए खाने को जरिया बनाते हैं

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 8, 2024 1:58 PM IST

Stress Eating Disorder: क्या आपने ऐसा महसूस किया है कि जब कभी आप Stress में होते हैं तो आपको फूड क्रेविंग (Food Cravings) जैसी फीलिंग्स आती है? अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आप अकेले नहीं हैं. दरअसल इसे इमोशनल इटिंग या स्‍ट्रेस इटिंग डिसऑर्डर(Stress Eating Disorder) कहा जाता है और ऐसा तब होता है जब लोग नेगेटिव फिलिंग्स से उबरने के लिए खाने को जरिया बनाते हैं...ऐसे में इससे पीछा छुड़ाने के लिए कुछ छोटी छोटी बातों को अपनाया जा सकता है. आइए जानते हैं इससे उबरने के कुछ खास उपाय.

1.फूड डायरी बनाएं

आप एक डायरी खरीदें और जो भी आप खाते-पीते हैं उनका डिटेल डायरी में लिखें. आप यह भी लिखें कि आपको भूख कब लगी और खाने के वक्त आप कैसा महसूस किया. इससे आपके भूख का सही पैटर्न पता चलेगा और आप इससे छुटकारा पाने के लिए तरीके ढूंढ पाएंगे.

2.स्ट्रेस को रखें दूर

इस बात पर ध्यान दें कि आप किन बातों से स्ट्रेस में आते हैं. ऐसे में या तो उन बातों को इग्‍नोर करें या यह बात खुद को समझाएं कि स्‍ट्रेस लेने से कुछ भी फायदा नहीं बल्कि आपको Unnecessary Loss हीं उठाना पड़ता है. ऐसे में आप योग, मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं.

3. जंक फूड न रखें

स्‍ट्रेस इंटिंग से उबरने के लिए यह एक जरूरी कदम है. आप अपने घर में उन जंक फूड्स और ड्रिंक्‍स को ना रखें जो अनहेल्‍दी हैं और जो आपके क्रेविंग को बढ़ावा देते हैं.

4.फिजिकल ऐक्टिविटीज करें

एक स्‍टडी के मुताबिक, कुछ ऐसे लोगों ने 8 सप्‍ताह तक खुद को योगा में इंगेज रखा और पाया कि वह एंजाइटी और डिप्रेशन से कम प्रभावित हुए और उनका फूड क्रेविंग भी कंट्रोल हुआ.

5. हेल्दी डाइट

अगली बार जब भी आपको नेगेटिव फीलिंग की वजह से फूड क्रेविंग हो तो आप हेल्‍दी डाइट ट्राई करें. जैसे फ्रेश फ्रूट्स, सलाद, प्‍लेन पॉपकॉन, लोफैट- लो कैलोरी वाले फूड आदि.