By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Weight Loss: वजन कम करने के लिए कई बार लोग शुगर फ्री स्वीटनर्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है।जी हां, ऐसा हम नहीं बल्कि ऐसा WHO ने कहा है। बता दें, WHO ने अनहेल्दी वेट गेन को रोकने और गैर-संचारी रोगों यानि Non-communicable diseases के जोखिम को कम करने के लिए NSS यानि नॉन-शुगर स्वीटनर्स का सेवन न करने की सलाह दी है और यह सिफारिश एनएसएस पर डब्ल्यूएचओ की नई गाइडलाइन का हिस्सा है।
क्या है नॉन-शुगर स्वीटनर्स?
कई नॉन-शुगर स्वीटनर्स जैसे कि एस्पार्टेम, नियोटेम, सैकरीन, स्टीविया, सुक्रालोज़ और साइक्लामेट्स का इस्तेमाल पैकेज्ड फूड और beverages में किया जाता है. ये स्वीटनर्स आमतौर पर अलग से बेचे जाते हैं और चीनी के सब्स्टीट्यूट यानी ऑपशन के रूप में इस्तेमाल की जाती है. ऐसा माना जाता है कि इनमें कैलोरी कम होती है और ये वजन कम करने में मददगार हो सकते हैं.लेकिन, डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों के अनुसार, नॉन शुगर स्वीटनर्स युवाओं और बच्चों के लिए वजन को कंट्रोल में कोई लॉन्ग टर्म फायदा नहीं देती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.