Spinach Side Effect: ये सब्जी हड्डियों से खत्म कर सकती है Calcium, Watch Video

अगर हमें इन फूड्स की जानकारी नहीं है और अगर हम रोजाना इन फूड्स का सेवन करते हैं तो इसके कारण हमारी हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं। इस कारण से हड्डियां में फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। यहां हम बात कर रहे हैं पालक की

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : November 24, 2023 4:24 PM IST

Spinach Side Effect: क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स होते हैं जो हड्डियों में कैल्शियम की कमी का कारण भी बन सकते हैं। अगर हमें इन फूड्स की जानकारी नहीं है और अगर हम रोजाना इन फूड्स का सेवन करते हैं तो इसके कारण हमारी हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं। इस कारण से हड्डियां में फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। यहां हम बात कर रहे हैं पालक की

वैसे तो पालक में खूब मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, लेकिन इसके साथ-साथ इसमें ऑक्सलेट भी पाया जाता है। ऑक्सलेट एक खास तरह का कंपाउंड है, जो कैल्शियम को अवशोषित होने से रोकता है। पालक में मौजूद कैल्शियम भी हड्डियों में absorbed न हो पाने के कारण हड्डियों को नहीं मिल पाता है।

अगर आपने रात के खाने में पालक खाया है और फिर रात को सोने से पहले आप दूध पी रहे हैं तो हो सकता है आपको दूध में मौजूद कैल्शियम पूरी तरह से न मिल पाए। ऐसा सिर्फ पालक में मौजूद उस कंपाउंड की वजह से ही हो रहा है।