Spinach Juice Side Effect: फायदा ही नहीं, सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है पालक का जूस

पालक में ऑक्सालेट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अगर पहले से किसी ही किडनी स्टोन हो चुका है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए या फिर एक्सपर्ट की सलाह पर कम करना चाहिए।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 4, 2023 12:25 PM IST

Spinach Juice Side Effect: आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा मात्रा में पालक खाया जाना सही नहीं है। अगर कोई बहुत ज्यादा मात्रा में पालक के जूस का सेवन करता है, उसे किडनी में स्टोन होने का रिस्क बढ़ जाता है। दरअसल, पालक में ऑक्सालेट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अगर पहले से किसी ही किडनी स्टोन हो चुका है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए या फिर एक्सपर्ट की सलाह पर कम करना चाहिए।

पालक में कई ऐसे कंटेंट होते हैं, जो आयरन अवशोषण यानी अब्जॉर्प्शन को सीमित कर सकते हैं या रेक सकते हैं। अगर पहले से किसी के शरीर में आयरन की कमी है या फिर एनीमिया है, तो उन्हें पालक के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

यही नहीं, पालक का जूस पीने से कुछ लोगों के पेट में गैस बन सकती है या फिर लूज मोशन लग सकते हैं। कुछ लोगों को सजून की परेशानी भी पालक के जूस के सेवन के कारण हो सकती है।

एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है- Allergic Reactions

जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति को पालक का जूस सूट कर जाए। अगर इसे खाते ही आपको दिक्कत होने लगे या किसी तरह का एलर्जिक रिएक्शन बॉडी पर दिखे, तो इसका सेवन करने से बचें।