Advertisement

Soha Ali Khan Fitness: सोहा अली ने बताया अपने फिटनेस का राज, बताई ये एक्सरसाइज

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज का नाम लेते हुए सोहा ने कहा वो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज (Strength Training Exercise) और कार्डियो सबसे ज्यादा करती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से वो खुद को फिट और एर्नेजेटिक रखती हैं।

Published by Lakshmi Sharma
Published : February 7, 2024 10:24 PM IST

Soha Ali Khan Fitness: सोहा से जब वजन घटाने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज के बारे में पूछा तो उन्होंने साफतौर पर कहा 'मेरा इंटरेस्ट वेट लॉस करने में नहीं होता बल्कि फिट रहने में होता है। लोगों की रुचि पतले दिखने के बजाय फिट रहने में होनी चाहिए। क्योंकि जब आप फिट होते हो तो आपकी बॉडी अपने आप आइडल शेप ले लेती है जो आपके ऊपर सबसे ज्यादा सूट करती है।'

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज का नाम लेते हुए सोहा ने कहा वो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज (Strength Training Exercise) और कार्डियो सबसे ज्यादा करती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से वो खुद को फिट और एर्नेजेटिक रखती हैं। इसके अलावा सोहा के फिटनेस रुटीन में हेडस्टेंड (Headstand) भी शामिल है। बताते चलें कि हेडस्टैंड एक ऐसा पोज है जहां आप अपने शरीर को उल्टा करके सिर झुकाकर खड़े होते हैं। इसे योग, कलाबाजी, ब्रेकडांसिंग और शुरुआती जिम्नास्टिक में किया जाता है।

Watch Next