Skin Care: Smartphone ऐसे आपकी Skin को पहुंचा रहा है नुकसान, Watch Video

हमारे द्वारा यूज किया जाने वाला मोबाइल फोन भी लगातार हमारी स्किन को खराब कर रहा है, लेकिन हमें उसके बारे में बहुत ही कम जानकारी होती है। अगर आपको भी बैठकर घंटों-घंटों तक मोबाइल फोन चलाना पसंद है, तो स्किन पर पड़ने वाले इसके इफेक्ट्स जरूर जान लें।

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : June 1, 2023 6:33 PM IST

Skin Care: आपको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए उसके अलावा कुछ ऐसी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, जो स्किन के लिए बेहद जरूरी होती है। अगर आप नहीं समझे तो हम आपको इस उदाहरण से समझाते हैं की धूप से हमारे शरीर को विटामिन डी मिलता है, लेकिन धूप स्किन के निखार को तो छीन ही लेती है साथ ही सनबर्न का खतरा भी बढ़ जाता है।

ऐसी ही हमारी डेली रुटीन की बहुत सारी चीजें हैं, जो हमारी स्किन को लगातार खराब कर रही हैं और हमें इसके बारे में पता भी नहीं है। जैसे मोबाइल फोन। हमारे द्वारा यूज किया जाने वाला मोबाइल फोन भी लगातार हमारी स्किन को खराब कर रहा है, लेकिन हमें उसके बारे में बहुत ही कम जानकारी होती है। अगर आपको भी बैठकर घंटों-घंटों तक मोबाइल फोन चलाना पसंद है, तो स्किन पर पड़ने वाले इसके इफेक्ट्स जरूर जान लें।

स्क्रिन से निकली ब्लू लाइट से खतरा?

मोबाइल, टीवी स्क्रीन और बाकी की ऐसी चीजों  किसी सोर्स से निकलने वाली ब्लू लाइट आपकी स्किन के लिए बेहद खतरनाक होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह अल्ट्रावॉयलेट रेज की तरह स्ट्रॉंग इफेक्टीव होती है। ultraviolet किरणों की तरह ब्लू लाइट्स भी आपकी स्किन को सीधे नुकसान पहुंचा सकती है।

Related News