Skin Care Winter: सर्दियों में Heater से स्किन Damage होने से ऐसे बचायें, Watch Video

हीटर की गर्माहट तो हमें ठंड से राहत दिलाती है, लेकिन साथ ही यह हमारी स्किन के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकती है. हीटर से निकलने वाली गर्म हवा हमारी स्किन की नैचुरल नमी को कम कर देती है

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 18, 2024 10:40 PM IST

Skin Care Winter: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी इतनी पड़ती है कि बिना हीटर के रहना और काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है. हीटर की गर्माहट तो हमें ठंड से राहत दिलाती है, लेकिन साथ ही यह हमारी स्किन के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकती है. हीटर से निकलने वाली गर्म हवा हमारी स्किन की नैचुरल नमी को कम कर देती है, जिससे स्किन ड्राई, रूखी और बेजान हो जाती है.

नारियल तेल

नारियल तेल में मौजूद विटामिन E स्किन को स्मूथ और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है. यही नहीं, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो स्किन को फ्री रेडिकल्स और प्रदूषण के नुकसान से बचाते हैं. नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड्स स्किन की नैचुरल नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं जिससे स्किन हाइड्रेट और मुलायम बनी रहती है. अगर आप हीटर चला कर बैठते हैं नारियल तेल का इस्तेमाल जरूर करें.

सूरजमुखी के तेल

सूरजमुखी के तेल में भरपूर मात्रा में Vitamin E पाया जाता है जो स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. यह त्वचा में नैचुरल नमी को बनाए रखने में मदद करता है जिससे त्वचा हमेशा हाइड्रेटेड और मुलायम बनी रहती है। साथ ही ये स्किन को मॉइस्चराइज भी करता है. इस तेल के रोजाना इस्तेमाल से त्वचा नरम और मुलायम बनी रहती है.

एवोकाडो

एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन A और विटामिन E पाया जाता है, जो हमारी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. विटामिन A स्किन की गहरी सतहों की मरम्मत करके स्किन को हेल्दी बनाए रखता है जबकि विटामिन E स्किन को नरम और चमकदार बनाता है. हीटर में आप ज्यादा रहते हैं तो आप अपने स्किन पर एवोकाडो का इस्तेमाल कर सकते हैं.