By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : August 28, 2023 1:29 PM IST
Red Wine For Skin Care: क्या आप जानते हैं कि रेड वाइन से चेहरे की खूबसूरती को भी निखारा जा सकता है? जी हाँ, रेड वाइन में ऐसे एंटीऑक्सीडेस होते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं, साथ ही इसमें एंटी इंफ्लैमेटरी और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती हैं।तो आइए जानते हैं कि आप रेड वाइन का चेहरे पर किस तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं और इससे क्या फायदे मिल सकते हैं
स्किन एजिंग के लिए रेड वाइन
रेड वाइन का सेवन बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकता है. ट्राब्यूली डॉट कॉम के अनुसार रेड वाइन न केवल स्किन के लिए अच्छी होती है बल्कि skin ageing को भी कम करता है.... इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को Flexible बनाने में मदद करते हैं. स्किन को यंग बनाने के लिए रेड वाइन को कॉटन की मदद से फेस और गर्दन पर लगाया जा सकता है.
बेजान स्किन के लिए रेड वाइन
उम्र बढ़ने के साथ स्किन बेजान हो सकती है. डल और डैमेज स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रेड वाइन को स्ट्रॉबेरी, रेसबेरी, ग्रेप्स और एसेंसियल ऑयल के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है. साथ ही इस मिक्चर से दस मिनट तक स्किन पर मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें.
एक्ने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
वाइन में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पोर्स को साफ करने और उन्हें छोटा करने में मदद करते हैं. ये एक्ने से लड़ता है और स्किन में होने वाले किसी भी तरह के ब्रेकआउट को रोकता है. एक्ने को कम करने के लिए एक कॉटन बॉल को रेड वाइन में डुबोकर डायरेक्ट एक्ने पर लगा सकते हैं. वाइन को 15-20 मिनट के लिए स्किन पर लगा रहने दें फिर धो लें.