Salman Khan Favorites : मां के हाथ से बनी ये डिश बड़े चाव से खाते हैं एक्टर!

सलमान को मां के हाथ से बनीं बिरयानी बहुत पसंद है. इसके लिए पहले चावलों को केसर के दूध में पकाया जाता है, फिर मसाले ऐड किए जाते हैं और चावल में मटन को मैरीनेट कर डाला जाता है.

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 27, 2023 7:46 PM IST

Salman Khan Favorites' Food:मटन कबाब- मटन कीमा, चना दाल, घी, अदरक, प्याज, लहसुन, मिर्च और मसालों से बनाई जाने वाली ये डिश एक्टर को बेहद पसंद है.

बिरयानी
सलमान को मां के हाथ से बनीं बिरयानी बहुत पसंद है. इसके लिए पहले चावलों को केसर के दूध में पकाया जाता है, फिर मसाले ऐड किए जाते हैं और चावल में मटन को मैरीनेट कर डाला जाता है.
शीर खुरमा
शीर खुरमा, ये एक मलाईदार हलवे की तरह होती है, जिसमें सेवई, दूध, शक्कर, ड्राई फ्रूट्स और घी का इस्तेमाल किया जाता है. इसे सलमान ईद के मौके पर फॅमिली संग बड़े चाव से खाते हैं.
राजमा चावल
सलमान खान भले ही किसी डायट पर हों लेकिन उनके सामने जब राजमा चावल आ जाता है तो वो चाहकर भी खुद को रोक नहीं पाते.
प्याज का अचार 
सलमान को कच्चे प्याज का अचार खाना भी पसंद है. बस प्याज को काट लें, इसमें कलौंजी, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर और नमक को मिलाकर सरसों का तेल डाल दें.

Related News