Room Heater Side Effect: घर में रखते हैं रूम हीटर तो इन बातों का रखें ध्यान

लेकिन अगर आप भी ब्लोअर या हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. रूम हीटर का ज्यादा इस्तेमाल करने से कई सारे इसके साइडइफेक्ट भी है.

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 22, 2023 11:07 PM IST

Room Heater Side Effect: ठंड से बचाने में रूम हीटर का बहुत imp role होता है. ठंड से बचने के लिए घरों में रूम हीटर और गाड़ी में ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप भी ब्लोअर या हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. रूम हीटर का ज्यादा इस्तेमाल करने से कई सारे इसके साइडइफेक्ट भी है.

साइलेंट किलर है रूम हीटर

रूम हीटर से निकलने वाला गैस कार्बन मोनोऑक्साइड साइलेंट किलर होता है जो शरीर के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए रूम हीटर को लंबे वक्त तक ऑन करके कमरे में नहीं सोना चाहिए. खासकर बच्चों को तो कभी भी रूम हीटर ऑन करके नहीं सुलाना चाहिए.

सावधानी से करें रूम हीटर का इस्तेमाल

रूम हीटर को थोड़ी-थोड़ी देर के लिए ही चलाना चाहिए. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर किसी रूम में वेंटिलेशन सही नहीं है तो ऐसे में रातभर हीटर चलाने से उस कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर जाती है और ऑक्सीजन कम हो सकती है. ऐसे में सोते-सोते सांस रूक भी सकती है. रूम हीटर के साइड इफेक्ट्स को कम करने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें. अस्थमा और सांस के मरीजों को तो हीटर जितना कम हो सके, उतना कम इ कम ही चलाना चाहिए.

रूम हीटर चलाने के  गंभीर नुकसान

  1. रूम हीटर कमरे की हवा को ड्राई करने का काम करता है, जिससे स्किन ड्राईनेस हो सकती है. पहले से ड्राई स्किन वालों को रूम हीटर से पूरी तरह बचना चाहिए.
  2. ज्यादा रूम हीटर चलाने से आंखें भी प्रभावित होती हैं. इससे आंखों में ड्राईनेस की समस्या हो सकती है और इरिटेशन फील हो सकता है. ऐसा होने पर हीटर तुरंत बंद कर दें.
  3. कुछ लोगों को रूम हीटर से एलर्जी भी होती है. इससे निकली गर्म हवा से नाक भी ड्राई हो सकती है.